हरिद्वार, 29 अक्टूबर। भेल प्रबंधन द्वारा जारी किए 35 हजार रूपए एसआईपी भुगतान परिपत्र को नकारते हुए हीप इकाई के श्रम संगठनों ने मानव संसाधन महाप्रबंधक सुमति शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिना सहमति के प्रपत्र जारी करने एवं उसमें एडहाक पेमेंट का उल्लेख नही होने पर श्रम संगठनों द्वारा विरोध जताया गया है। दीपावली से पूर्व एसआईपी का भुगतान तय नही होने एवम भेल प्रबंधन के अडियल रवैये को लेकर बुधवार को भेल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पुतला दहन किया था। श्रमिक संगठनों का कहना है कि 27 अक्टूबर को प्रबंधन ने ऑनलाइन जेसीएम मीटिंग कर 35 हजार रूपए एसआईपी का प्रस्ताव दिया था। जिसे सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने खारिज करते हुए न्यूनतम 60 हजार रूपए दिए जाने की मांग की थी।
इसके अगले ही दिन प्रबंधन द्वारा जारी किए गए 35 हजार रूपए बोनस भुगतान को भी श्रमिक संगठनों ने नकार कर दिया है। ज्ञापन देने गए श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन के रवैये को लेकर श्रमिकों में रोष है। प्रबंधन जल्द से जल्द बैठक बुलाए और दीपावली से पूर्व बोनस का भुगतान करे।
ज्ञापन देने वालों में विकास सिंह, रवि कश्यप, प्रशांत दीप गुप्ता, संदीप जोशी, अमित गोगना, संदीप चौधरी, नईम खान, इंद्रपाल शर्मा, विनीत चौहान, सचिन चौहान, अवधेश कुमार, गगन वर्मा, राजकिशोर, राजकुमार, यशोदानंदन ओझा, हंसराज कटारिया, वीरेंद्र कुमार, संदीप मलिक, विकास चौधरी, मनमोहन, कृष्णकुमार, विनय डावड़े, मोहित शर्मा, रामकुमार, अशोक चौधरी, आशुतोष शर्मा, अवधेश कुमार, दिलीप दास, आदि शामिल रहे।




