राधाकृष्ण धाम की ओर से पांच सौ ब्राह्मणों को राशन के साथ दी गयी आर्थिक मदद

Social
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 7 मई। श्री राधाकृष्ण धाम में थानाराम अन्न क्षेत्र के सहयोग से पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने पांच सौ ब्राह्मणों को राशन और आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। आश्रम में ठहरे हुए चमोली और उत्तरकाशी के 60 युवाओं के भोजन की व्यवस्था भी की गयी। बृहस्पतिवार को श्री राधाकृष्ण धाम में कर्मकांड़ करने वाले पांच सौ ब्राह्मणों को राशन और आर्थिक मदद का सहयोग किया गया। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरिद्वार में मंदिर बंद रहने और यात्रियों के नहीं आने से कर्मकांड और धार्मिक आयोजन कराने वाले ब्राह्मणों की स्थिति दयनीय हो गई।

ऐसे में उनकी मदद करने के लिए स्वामी कमल शात्री महाराज, आचार्य प्रभुदयाल, स्वामी उमेश मुनि, थानेश्वर शर्मा के सहयोग से राशन वितरण करने के साथ आर्थिक मदद भी दी गयी है। सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि समाज सेवा ही मनुष्य की सबसे बड़ी साधना है। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा किया जाना नितांत जरूरी है। सैकड़ों गरीब असहाय निर्धन परिवारों को भोजन पैकेट के साथ राशन भी दिया जा रहा है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में होटलों, ढाबों में काम करने वाले कर्मचारी रोजगार नहीं रहने पर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

ऐसे 60 युवाओं के भोजन व रहने की व्यवस्था आश्रम में की गयी है। बाहरी राज्यों के लोग बड़ी संख्या में ठहरे हुए हैं। उनके भोजन की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है। स्वामी कमल शास्त्री ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का काम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से ही गरीब, निर्धन, निराश्रितों की पीड़ा को कम किया जा सकता है। ब्राह्मण समाज धार्मिक क्रियाकलापों से समाज को दिशा देने का काम करता चला आ रहा है। पांच सौ ब्राह्मणों को खाद्य सामग्री के साथ साथ धनराशि उपलब्ध करायी गयी।

इस दौरान शालीग्राम गंगा घाट और आश्रम में जरूरतमंदों को भोजन भी वितरित किया गया। आश्रम के महामंत्री मुकुंद हरी के प्रयास से आश्रम के बाहर गौसेवा भी जारी रही। इस मौके पर आकाश भाटी, नितिन यादव, रोहित नेगी, अनुज चैहन, पंकज पंत, महेंद्र कश्यप, गौरव पाल, शरत शर्मा, गोविंद निषाद, याज्ञिक वर्मा, प्रवीण जोशी, हरिओम शर्मा, हरीश साहनी, करण राणा, आचार्य ललित कोठारी, गुलाब सिंह, आदि का सहयोग रहा।