कश्यप दल फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को दिया गया भोजन

Social
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 4 अप्रैल। लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने में जुटे कश्यप दल फाउण्डेशन की ओर से हर की पैड़ी, गोविंदपुरी, इंडस्ट्रियल एरिया आदि इलाकों में पांच सौ जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष देवराज कश्यप ने बताया कि 

प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से भी जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। देवराज कश्यप ने बताया कि संस्था का प्रयार रहेगा कि है लाॅकडाउन के अंतिम दिन तक गरीबों की मदद के लिए अभियान को जारी रखा जाए। समाजसेवी राजवीर कश्यप ने संस्था के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब तक किसी भी कश्यप समाज से जुड़ा कश्यप दल फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस वक्त गरीबों की मद्द करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

 कश्यप समाज आश्रम के महासचिव चरण सिंह कश्यप ने कहा कि यह संकट काल सबके लिए मानवता दिखाने का समय है। सब को एकजुट होकर मानवता प्रदर्शित करते हुए गरीबों की मदद करने में योगदान करना चाहिए। इस दौरान नवीन अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, अरुण कश्यप, नाथीराम, विशन पाल कश्यप, रवि कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, प्रियंका अग्रवाल, दिनेश कश्यप, शिव कुमार कश्यप आदि ने सहयोग किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *