भड़काऊ भाषण व अमर्यादित टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की

Haridwar News Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 28 दिसम्बर। बहुजन क्रांति मोर्चा की और से प्रदेश पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर पिछले दिनों हरिद्वार में आयोजित की गयी धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने व अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह व अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के साथ अमर्यादित टिप्पणी भी की गयी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के भाषणों व अमर्यादित टिप्पणीयों से आपसी सद्भाव व एकता, भाईचारे को ठेस पहुंची है। सरकार व पुलिस प्रशासन को इसका संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भंवर सिंह ने बताया कि यदि पुलिस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा