प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हुई है प्रदेश सरकार-शंभू प्रसाद पोखरियाल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 अक्तूबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लोग डेंगू से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकारी अस्पतालों में उपचार की उचित व्यवस्था नहीं है। लोग निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। डेंगू की रोकथाम के साफ सफाई व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में सपा निरंतर मजबूत हो रही है। प्रदेश के सभी जिलों में जिला व महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला व महानगर अध्यक्षों को जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव सपा पूरी मजबूती से लड़ेगी।

प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, हरिद्वार जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, महानगर अध्यक्ष लवदत्ता, कृष्ण यादव, श्रवण शंखधर सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।