चोरी की बाइक समेत आरोपी दबोचा

Crime Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 8 जुलाई। बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चोरी की गयी बाइक समेत एक शातिर को गिरफ्तार किया है। बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर निवासी आर्य चंचल ने पुलिस को तहरीर देकर बाल्मीकि धर्मशाला के पास से उसकी स्पलेंडर बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपी सौरभ पुत्र स्व. दिनेश निवासी वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर को रेगुलेटर पुल नहर पटरी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी बाइक बरामद कर ली। पुलिस टीम मे निरीक्षक मनीष भंडारी, हेड कांस्टेबल राजीव चौधरी और कांस्टेबल अरुण कोटनाला शामिल रहे।

Leave a Reply