विडियो:-अभिनेता राजपाल यादव व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने श्री दक्षिण काली मंदिर में किया रूद्राभिषेक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की साधना के फलस्वरूप देश विकास के नए सोपान तय करेगा
-बेबी रानी मौर्य

हरिद्वार, 27 अगस्त। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के विशेष शिव अनुष्ठान में रविवार को बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल तथा यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य भी शामिल हुई और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में रूद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की।

नुष्ठान प्रारंभ करने से पूर्व स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने राजपाल यादव व बेबी रानी मौर्य को माता की चुनरी व नारियल भेंटकर स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।
बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भगवान शिव के परम भक्त हैं। उनके द्वारा लगातार 18 घंटे एक ही आसन में बैठकर रूद्राभिषेक करना अदभूत है। वे जब भी उत्तराखंड आते हैं तो मां श्री दक्षिण काली के दर्शन कर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद अवश्य लेते हैं।

उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में शूटिंग के लिए अनेक शानदार लोकेशन हैं। फिल्म निर्माताओं को इसका लाभ उठना चाहिए। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड में शूटिंग करने और आम लोगों से उत्तराखंड की हसीन वादियों में पर्यटन का लुत्फ उठाने की अपील भी की। चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर जिस स्थान पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग हुई है। उसे शिव शक्ति प्वांइट नाम दिए जाने पर उन्होंने कहा कि इससे अच्छा कोई नाम नहीं हो सकता है।


उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल व यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि लोक कल्याण के लिए कठिन अनुष्ठान कर रहे स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज तपस्वी और आदर्श संत हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की साधना के फलस्वरूप देश विकास के नए सोपान तय करेगा और सभी का जीवन खुशहाल होगा। विद्वान संत महापुरूषों के आशीर्वाद से देश शीघ्र ही विश्व गुरूकी पदवी पर आसीन होगा।
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सभी के आराध्य भगवान शिव सदैव कल्याण करते हैं। समर्पण भावना से किए जाने वाले रूद्राभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव अपने भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं। शिव कृपा से जीवन खुशहाल हो जाता है।
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि अनुष्ठान का समापन 30 अगस्त श्रावण पूर्णिमा को होगा। जिसमें अनेक संत महापुरूष व गणमान्य लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा,आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे,स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *