अखण्ड संकल्प सेवा संस्थान ने बांटा गरीबों को राशन

Social
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 4 मई। लाॅकडाउन में विभिन्न संस्थाए सेवा कार्यो के जरिए निरंतर गरीब जरूरतमंदों की मदद कर रही है। सोमवार को अखण्ड संकल्प सेवा संस्थान की ओर से हरकी पैड़ी स्थित कांगड़ा घाट पर गरीबों को राशन वितरित किया गया। इस दौरान संस्था के सचिव नरेंद्र कुमार श्रमिक ने काह कि लाॅकडाउन घोषित होने के बाद से ही संस्था निरंतर जरूरतमंदों की मदद में जुटी हुई है। सेवा कार्यो का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी व पूर्व पार्षद लखनलाल चौहान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों के नेतृत्व में चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि गरीबों की भूख मिटाने में सहयोग करे। वीरेंद्र श्रमिक व राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि गरीबों व उनके बच्चों की भोजन व्यवस्था कर उनका जीवन बचाने में सभी को योगदान करना चाहिए। पूर्व पार्षद उमा गुजराल ने सभी से गरीब जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। प्रमोद गिरी ने अखण्ड संकल्प सेवा संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना की।