अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमन ने किया सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 7 जुलाई। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमन ने कंुभ मेले की तैयारियों के क्रम में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुंभ मेला आईजी डा.योगेन्द्र सिंह रावत, एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र अपर पुलिस अधीक्षक अनुषा बडोला मौजूद रहें। अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एपी अंशुमन ने कहा कि कुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है।

विशाल स्तर पर होने वाले आयोजन में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण लेने वाले कार्मिकों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं आपातकालीन योजना, संचार व्यवस्था, डिजिटल तकनीकों के उपयोग, जनसंपर्क, महिलाओं, दिव्यांगजनो के साथ मधुर व्यवहार एवं सहायता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर सेवानिवृत अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश देवली, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, प्रबोध घिल्डियाल द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।

उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस कार्मिकों से गंभीरता एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर कुंभ मेला डयूटी में प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने कुम्भ मेला 2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply