6 ग्राम स्मैक समेत एक आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 मार्च। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 6 ग्राम स्मैक बरामद की है। आईएमसी चौक से गिरफ्तार किए गए आरोपी अरूण कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद हाल निवासी रावली महदूद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त थाना पुलिस ने वारंटी मोबिन पुत्र बुंदु निवासी ग्राम हजारा ग्रंट सिडकुल को उसके घर से गिरफ्तार किया है।