नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 2 गोल्ड और 3 रजत पदक

Haridwar News
Spread the love


कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से ही सफलता मिलती है-अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार, 12 अक्टूबर। काशीपुर में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की गयी नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीतकर धर्मनगरी हरिद्वार का नाम रोशन किया है। आशिहारा के उत्तराखंड सचिव अमित कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में आशिहारा के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

जिनमें मौलिक और हर्षित कुमार पालि ने गोल्ड और कुलश्रेष्ठ, शालिक और दक्ष ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से ही सफलता प्राप्त होती है। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि गोवा में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिता के लिए चयनियत हुए खिलाड़ियों की ट्रेनिंग लगातार जारी है।

शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरद पुरी एवं प्रिंसिपल पुनीत श्रीवास्तव, आशिहारा एसोसिएशन के सदस्य श्वेता, सुमन चौधरी, राजमती देवी, दुर्गावती देवी, संदीप पाठक, निहाल शर्मा, संजय शर्मा, जयप्रकाश शर्मा और राहुल ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। शिवडेल स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर प्रीति राठी, शिक्षक रजत यादव एवं राहुल चिंद्रे ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Leave a Reply