विडियो :-आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट ने किया ग्रेडिंग एंड डेमोस्ट्रेशन शो का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है कराटे मिक्स मार्शल आर्ट -अमित कुमार चौधरी
उ हरिद्वार, 30 जनवरी। भेल सेक्टर वन स्थित शिवडेल स्कूल में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस ग्रेडिंग एंड डेमोस्ट्रेशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ मुख्य अतिथि शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी महारज ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि बालक बालिकाओं को कराटे मिक्स मार्शल आर्ट खेल को सीखना चाहिए। आत्मरक्षा के रूप में सबसे अच्छा माध्यम है। बालिकाओं को इसका प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करना चाहिए। अमित कुमार चौधरी मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बालक बालिकाओं को दे रहे हैं। जो कि प्रशंसनीय है।

आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखण्ड चीफ उत्तराखंड अमित कुमार चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ब्लैक, ओरेंज, ग्रीन, ब्राउन, रेड एवं येलो बेल्ट, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। 8 स्टूडेंट ने ब्लैक बेल्ट जीती। जिनमें श्रेयसी भारद्वाज, आदित्री गोयल, हर्षित कुमार पाली, अनुश्रुत, आर्यन, रोहित, वैजापुरकार, ओजस्वी रावत, गौरब सैनी, अभिराज सोनवाने शामिल हैं। तनिष्का पाल, जागृति शर्मा, अथर्व, आरुषि, दिविशा, अंशिका, आदित्य ने रेड बेल्ट तथा अवनि बिष्ट, देव चौधरी, प्रिन्स, समृद्धि, अथर्व ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त की।

खिलाड़ियों में से बेस्ट फाइटर का चुनाव भी किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले निहाल शर्मा व तृतीय स्थान पर रहे सूरज को नकद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। डेमोंस्ट्रेशन में खिलाड़ियों ने हैरत अंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। जिसमें किक से मार्बलब्रेकिंग, फायर राउंड किक, मटका ब्रेकिंग, हाँकी स्टीक ब्रेकिंग, नाइफ डिफेंस, स्टमक जम्प, स्टमक कार क्रॉसिंग आदि कारनामों का प्रदर्शन खिलाड़ियों ने किया।

अमित कुमार चौधरी ने कहा कि बालक बालिकाओं को शारीरिक दक्षता में महारत हासिल करने के लिए आत्मरक्षा के लिए कराटे मिक्स मार्शल आर्ट सबसे अच्छा माध्यम है। शरीर फिट रहता है। आज के दौर में बच्चे फेसबुक, वाटसअप, इंटरनेट आदि से भी बच सकते हैं। खेलों के प्रति रूझान बढ़ना चाहिए। पंकज कुमार साहनी ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन साल से बीस साल तक के बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नशे से दूर रहना चाहिए।

इस अवसर पर सोहन लाल ब्रिटेन, स्कूल के प्रिंसिपल पुनीत श्रीवास्तव, विनीत कुमार मिश्रा, स्पोर्ट टीचर प्रीती, ,शेफील्ड स्कूल सिडकुल की प्रिंसिपल हिमानी, अभिनव, शेफील्ड स्कूल शिवालिक की अर्चना, आशिहारा कराटे इंडिया चीफ शिहान, पंकज कुमार साहनी, वेस्ट बंगाल सीनियर ब्लैक बेल्ट कोच अक्षय कुमार झा, हेमन्त कुमार मुनरिया, दिनेश, संदीप पाठक, यश पाठक, निहाल शर्मा, कलीम, नितिन राणा, कुलश्रेष्ठ, रिषभ, अमरीक, प्रगति, आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, किशोर कुमार, राजमती देवी, श्वेता चौधरी सहित कई पदधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *