भगवान प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान है-बाबा बंशी वाले

Dharm
Spread the love

विक्की सैनी

हरिद्वार, 17 मार्च। बाबा बंशी वाले महाराज ने कहा कि भगवान प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान है और वे मनुष्य बड़े ही भाग्यशाली हैं जो भारत की पुण्य भूमि में जन्म लेते हैं। क्योंकि यही से शुभ कर्म करके व्यक्ति स्वर्ग को प्राप्त करता है। पंतदीप मैदान में आयोजित श्री विष्णु महापुराण के छठें दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में मन लगाकर विष्णु पुराण की कथा का श्रवण करते हैं। उनके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और इस लोक में सुखों को भोग कर मरने के बाद स्वर्ग में भी दिव्य सुखों को प्राप्त करते हैं और अंत में साधक को भगवान विष्णु के निर्मल पद प्राप्त होते हैं।

कथा व्यास स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखड ऋषि मुनियों की तपस्थली है और संतों के जप तप से यह पृथ्वी विद्यमान है। उन्होंने कहा कि विष्णु महापुराण परमात्मा की प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन है। बाबा बंशी वाले महाराज के तत्वावधान में आयोजित इस कथा के माध्यम से निश्चित तौर पर हजारों श्रद्धालु भक्तों को परमज्ञान की प्राप्ति होगी और विष्णु महायज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा व धुंए के आवरण से वातावरण ही नहीं लोगों के मन का शुद्धिकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि सदियों से भारतीय पुराणों और ग्रन्थों के ज्ञान ने व्यक्ति के जीवन को सफल और सुखमय बनाने में अपनी भूमिका निभायी है। इसलिए समय निकालकर प्रत्येक व्यक्ति को कथा का श्रवण कर इसके ज्ञान को आत्मसात करना चाहिए।

कथा के मुख्य यजमान शकुंतला देवी गोयल, सतीश गोयल, निधि गोयल, भावना गोयल, भूषण गोयल, सलोनी गोयल, सामर्थ गोयल, राघव गोयल, श्लोक गोयल, कमलेश जिंदल, देवराज जिंदल, ममता, पंकज, वासु, गर्व व अभि जिंदल ने कथा में पधारे सभी संत महापुरूषों का शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अंकुश शुक्ला, रविन्द्र त्यागी, मदन मोहन शर्मा, विकास शर्मा, पंडित प्रमोद पाण्डे, विवेकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, सागर ओझा, पंडित शिवकुमार शर्मा, अनुराग वाजपेयी, अनुज दुबे, रामसिंह आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *