भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Uncategorized
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 7 अक्टूबर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनायी गयी अन्नु कक्कड़ ने हर की पौड़ी पर गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लिया।  इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेत्री अन्नु कक्कड़ को महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सही निर्णय लिया है। जुझारू कार्यकर्ता अन्नु कक्कड़ के प्रदेश महामंत्री बनने से महिला मोर्चे सशक्त होगा।

मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर व राहुल कांडपाल ने कहा कि अन्नू कक्कड़ के महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उपाध्यक्ष दिनेश पांडे उपाध्यक्ष एवं सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि अन्नु कक्कड़ के नेतृत्व में महिला मोर्चा व भाजपा को मजबूती मिलेगी। अगले वर्ष आयोजित हो रहे कुंभ मेले का संपन्न कराने में भी अन्नु कक्कड़ योगदान करेंगी।

प्रदेश नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अन्नु कक्कड़ ने कहा कि  इस अवसर पर पूनम मखीजा अध्यक्ष अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार, तारा श्रीवास्तव, रिया अरोड़ा, मनीष चैटाला, अनिता बंसल,विनीता अरोड़ा, पुष्पा अनुरागी, प्रेम राणा, गगन नामदेव, मुकेश पुरी, पूरन पांडे, मुकेश पुरी, संगीत मदान, चंद्रकांत पांडे, गौरव भारद्वाज, अक्षय चंचल, वीरेंद्र दत्त सेमवाल, सुरेंद्र शर्मा, संतोष पांडे, उमा गुजराल, अंजू पंजवानी आदि कार्यकर्ताओं ने अन्नु कक्कड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अन्नु कक्कड़ ने भाजपा मंडल हरिद्वार को धन्यवाद दिया तथा कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर महिला मोर्चा व पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *