विडियो:-भीमगोड़ा कुंड के सौन्दर्यकरण कार्य में भ्रष्टाचार की जांच कराएं सीएम-संजय त्रिवाल

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 17 मार्च। व्यापारी नेता संजय त्रिवाल ने भीमगोड़ा कुंड के सौन्दर्यकरण कार्य में घटिया सामग्री प्रयुक्त किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मंाग की है। प्रैस को जारी विज्ञप्ति में संजय त्रिवाल ने आरोप लगाया कि भीमगोड़ा कुंड के सौन्दर्यकरण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने की जानकारी मिलने पर उन्हांने स्वयं मौके पर जाकर देखा तो पाया कि निर्माण में जो सामग्री लगायी जा रही है। वह बेहद ही निम्न गुणवत्ता की है।

टाईल्स लगाते ही टूट रही है। कार्य में लगे कारीगरों व मजदूरों से जब इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि प्रशासन से जो सामग्री दी जा रही है। उसे ही वह लगा रहे हैं। त्रिवाल ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यो में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पौराणिक भीमगोड़ा कुंड हरिद्वार की पहचान से जुड़ा हुआ तीर्थस्थल है। कुंड के सौन्दर्यकरण में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग करते हुए कहा कि मेला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराएं।

साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। त्रिवाल ने कहा कि निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार को साक्ष्यों सहित उच्च न्यायाल को भी अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *