विडियो :-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंडीचैक पर फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है। सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय दिया है। उसकी सब जगह सराहना हो रही ह,ै स्वागत हो रहा है। वे सम्मानित न्यायालय का धन्यवाद करते हैं।

जोशीमठ में भू धसाव को लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जोशीमठ में हो रहे भू ध्ंासाव को लेकर सरकार अपना काम कर रही है। यदि विस्थापन की बात आती है तो सरकार इस पर जल्द जल्द निर्णय जरूर लेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को राहत मिली है। वह स्वागत योग्य है।

सच्चाई की जीत हुई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में जीरो टोलरेंस की सरकार रही है। त्रिवेंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार सहित सभी मामलों में जीरो टालरेंस की नीति के तहत काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *