भाजपा कार्यकर्ताओं ने की उत्तरी हरिद्वार में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 जुलाई। उत्तरी हरिद्वार में पिछले पांच दिनों से जारी पेयजल संकट को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो पेयजल मंत्री से भंेट कर जल संस्थान की कार्यशैली से अवगत कराया जायेगा। भाजपा मण्डल अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी लापरवाह अधिकारियों को सरकार को बदनाम करने नहीं देंगे।

तरूण नैय्यर ने कहा कि विभाग की और से शाम तक जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। ऐसा ना होने पर विभाग की लापरवाही से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मण्डल महामंत्री देवेश ममगाई ने कहा कि जलापूर्ति शुरू होने तक जनता को टैंकर के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर प्रिंस शर्मा, अमन ममगाई, उदयवीर, सच्चिदानंद भट्ट, कांता प्रसाद, सुनील वर्मा, आकाश शर्मा आदि शामिल रहे।