विडियो :-यशपाल आर्य के जन्म दिन के उपलक्ष्य में कांग्रेस कायकर्ताओ ने किया गंगा में दुग्धाभिषेक

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 7 जनवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनकी दीघार्यू की कामना की। प्रेमनगर आश्रम घाट पर दुग्धाभिषेक करने के दौरान रकित वालिया ने कहा कि उत्तराखण्ड के जनप्रिय नेता यशपाल आर्य का जन्म दिन कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष धूमधाम से मनाते हैं कांग्रेस नेता संतोष चौहान व राजवीर चौहान ने कहा कि यशपाल आर्य के वापस आने से कांग्रेस मजबूत हुई है।

अवनीश गोयल व रोहित जोरवाल ने कहा कि यशपाल आर्य अनुभवी नेता हैं। उनके वापस आने से कांग्रेस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडेय व विशाल बर्मन ने कहा कि यशपाल आर्य के योगदान से 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान जतिन, मुकेश, विमल सैनी, तेल्लु राम, जिला पचांयत सद्स्य विजय पाल, शुभम अग्रवाल, सुमित भाटिया, नतिन आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।