हरिद्वार, 23 जून। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान राष्ट्रभक्त थे।
उनके बलिदान और प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण धारा-370 इतिहास बन चुकी है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हुआ है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में जुट जाना चाहिए। पूर्व विधायक एवं दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक थे। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया और सर्वाेच्च बलिदान दिया, उसे देश कभी नहीं भूल सकता।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, विनीत जोली, अरविंद कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, सूर्यकांत सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, लोकेश पाल, सतीश कुमार, रजनीश चौधरी, सचिन आर्य, राहुल शर्मा, संदीप प्रधान, यादराम वालिया, आकाश चौहान, विकास पवार, पंकज बागड़ी, दीपक गुप्ता, दीपांशु शर्मा, मनन सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


