तिलभाण्डेश्वर मंदिर से धूमधाम से निकाली गयी भगवान शिव की बारात

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


भगवान शिव की पूजा करने वाला कभी दुखी नहीं रहता-मदन कौशिक
हरिद्वार, 1 मार्च। भगवान शिव ही सृष्टि के पालनहार व सर्वशक्तिमान देव हैं। इनकी कृपा से सभी प्रकार की रिद्धि और सिद्धियां मनुष्य को प्राप्त हो जाती हैं। भगवान शिव की पूजा करने वाला कभी दुखी नहीं रहता। उक्त उद्गार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक ने कनखल स्थित श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर से आयोजित श्री श्ंिाव बारात के शुभारम्भ अवसर पर बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहे।

उन्होंने कहा कि श्रीतिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक व सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला भगवान शिव का दरबार है। केवल आवश्यकता है कि सच्चे मन से यहां आकर भगवान से प्रार्थना की जाए।
पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भगवान शिव भक्त के मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। जलाभिषेक से प्रसन्न होकर इच्छित वरदान दे देते हैं। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने शिव बारात में आए हुए सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिव कल्याणकारी देव हैं। दक्ष नगरी कनखल में भगवान शिव का ससुराल है, इसीलिए संपूर्ण कनखल क्षेत्र ही शिवमय है।

उन्होंने कहाकि भगवान श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने से समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं, और शिव भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। बारात में झांकियां व भगवान शिव के गण विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंत में श्रीतिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई। मंदिर के महंत त्रिवेणी दास महाराज ने बताया कि बुधवार को प्रातः भगवान शिव का विशेष श्रृंगार के साथ संत सम्मेलन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा

इस अवसर पर सुन्दर सिंह मनवाल, सचिन, गुलशन, हिमांशु, भारत भूषण, अमित चावला, मंजू भटनागर समेत अनेक भक्तगणों ने बारात में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *