बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं व बढती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक उपवास

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

उचित इलाज देने में सरकार फेल—यशवन्त सैनी
हरिद्वार, 30 मई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष यशवंत सैनी के नेतृत्व में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं लगतार बढ़ती महंगाई के विरोध में गुघाल रोड़ पांड़ेवाला में सांकेतिक उपवास किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष यशवन्त सैनी व पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते कोरोना पीड़ितों को न तो अस्पताल में बेड मिले। ना ही उचित इलाज मिला।

इलाज के लिए मरीज दर-दर भटकते रहे। आॅक्सीजन के अभाव में कई मरीजों की जान चली गयी। एक और कोरोना दूसरी और लगातार बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल, डीजल के साथ खाद्य तेलों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। काम धंधा बंद होने से गरीब मजदूर वर्ग के लिए परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार जरूरतमंदों को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान व विकास सिंह ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने पर लोग निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।

निजी अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद्य तेलों सहित तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लाॅकडाउन में बेरोजगार हो चुके लोगों के लिए परिवार के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन सरकार लगातार बढ़ती महंगाई के प्रति मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव व पार्षद इसरार अहमद, ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाए जनहित के लिए संघर्ष कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।

जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा जनहित के मुद्दे उठा रहे विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से झूठे मुकद्मे दर्ज किए जा रहे हैं। अफसरशाही प्रदेश में हावी है। श्रमिकों के हितों में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस दौरान अरविन्द चंचल, शौकीन अहमद, विजय सिंह सैनी, रफी खान, सद्दीक गाड़ा, जफर अब्बासी, सुभाष नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, प्रदेश सचिव बी.एस.तेजियान, पार्षद मेहरबान, तहसीन, विनोद कश्यप, चौधरी बलजीत सिंह, वेदपाल तेजयान, राजेश चौहान, जेल विजीटर अनिल शर्मा, शहाबुद्दीन अंसारी, उषा शर्मा, हरजीत सिंह, रविकांत सैनी, सुनील कुमार, अशोक शर्मा, आर.बी.एल.वर्मा, सोहन लाल प्रजापति, पंकज कुमार, नीरज कुमार, सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र सैनी, शाहनवाज सिदिकी, नकी अहमद, पूर्ण सिंह राठी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *