विडियो :-यशपाल आर्य पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


सरकार व आप प्रभारी का पुतला फूंका
लोकतांत्रिक परंपरांओं का हनन कर रही भाजपा सरकार-अशोक शर्मा

हरिद्वार, 8 दिसम्बर। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमले तथा उन पर मुकद्मा दर्ज किए जाने विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के संयोजन में ज्वालापुर स्थित अंबेडकर चौक से रेलवे फाटक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षदों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डा.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विरोध प्रदर्शन की शुरूआत करते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का हनन कर रही है। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर जानलेवा हमला किया गया। लेकिन हमलावरों को गिरफ्तार करने के बजाए उन पर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकद्मा दर्ज कर दिया गया। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरे तरीके से तानाशाही पर उतर आई है। यदि सरकार जल्द से जल्द यशपाल आर्य के हमलावरों की गिरफ्तारी और झूठे मुकद्मे का वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की गलत बयानबाजी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। यशपाल आर्य व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकद्मो को वापस नहीं लिया गया तो देहरादून से दिल्ली तक प्रदर्शन किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में चौधरी बलजीत सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, तहसीन अंसारी, तीरथ पाल रवि, नीलम शर्मा, सतीश कुमार, दिनेश पुंडीर, सुनील कुमार ,विशाल राठौर, नवेज अंसारी, यशवंत सैनी, डा.वसीम सलमानी, पार्षद अनुजसिंह, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, प्रवीण मिश्रा, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, संदीप कुमार, राशिद सलमानी, हारून मंसूरी, कुशल पाल, रिजवान कुरैशी, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, अशोक हरदयाल, कृष्ण कुमार, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, रवीश भटीजा, कृष्णलाल, मुकेश शर्मा, अमित चंचल आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *