डेंगू जागरूकता अभियान चलाया

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 20 सितम्बर। वार्ड 55 जगजीतपुर शिवपुरी कॉलोनी में डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्रीय भाजपा पार्षद विकास कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। पार्षद विकास कुमार ने कहा कि जागरूकता से ही डेंगू से बचा जा सकता है।

डेंगू से बचाव के लिए जनता का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे गए। डेंगू से बचने के लिए घर में कहीं पर भी पानी एकत्र ना होनें दें। फ्रिज की ट्रे को रोज खाली करें।

कूलर, गमलों का पानी भी रोजाना बदलें। खाली टायरों व दूसरी ऐसी चीजों जहां पानी एकत्र हो सकता है। उसका ध्यान रखें। जागरूकता अभियान के दौरान कई घरों में मिले डेंगू के लार्वा नष्ट किया गया। नगर निगम के एसआई सुनीत कुमार ने कहा कि निगम के सभी वार्डो में बड़े स्तर पर डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ कहीं भी पानी एकत्र ना होने देने की अपील भी की जा रही है। अभियान में प्रदीप कुमार, कृष्ण लाल प्रजापति, कमल कांगड़ा, जयप्रकाश, संदीप, अशोक, रमेश, अमित, रणधीर आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *