तनवीर
हरिद्वार, 16 जून। युवा कांग्रेस नेता दीपक टंडन ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। प्रैस को जारी बयान में दीपक टंडन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 11 वर्ष के कार्यकाल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निराशा हाथ लगी है। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की राहत कमजोर वर्गों के परिवारों को नहीं मिली है।
दीपक टंडन ने कहा कि चुनावों में जनता से किए किसी भी वादे को भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पायी है। शिक्षा के बाजारीकरण से सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं। निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। बढ़ती फीस, ड्रेस, किताबों, वार्षिक शुल्क के नाम पर लोगों को लूटने खासोटने का काम किया जा रहा है। निजी स्कूलों के प्रबंधन पर किसी भी प्रकार की नकेल नहीं लग सकी है। निर्धन परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। सरकारी स्कूल लगातार पूरे राज्य में बंद हो रहे हैं
दीपक टंडन ने कहा कि बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थों मे बेतहाशा वृद्धि के कारण मजदूर किसान हताशा निराशा का सामना कर रहे हैं। पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के हितों से पीछे हट रहे हैं। मध्यमवर्ग के लोगों को 11 वर्ष के कार्यकाल में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे है।ं भाजपा चुनावी लाभ के लिए जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। मुद्रा लोन जैसी योजनाएं भी जनता को राहत नहीं दे पाई हैं।