पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने ई रिक्शा चालकों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 दिसम्बर। ई रिक्शा चालक व मालिक समिति के तत्वावधान ई रिक्शा के कलर कोड व रूट निर्धारण को लेकर बैरागी कैंप में धरना दिया। धरने पर लकसर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता व सामाजिक सेना प्रमुख विनोद महाराज भी पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि ई रिक्शा चालकों की समस्याओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। ई रिक्शा चालकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को रूट तय करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कलर कोड व रूट निर्धारण से रिक्शा चालकों की आजीविका पर असर पड़ रहा है। ऐसे में शासन प्रशासन को ई रिक्शा चालकों की मांगों को ध्यान में रखकर सही तरीका अपनाना चाहिए। जिससे समस्या का हल हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ई रिक्शा चालकों के साथ है। विनोद महाराज ने कहा कि ई रिक्शा चालकों की मांग जायज है। जब टैक्सी नंबर गाड़ी पूरे उत्तराखण्ड में कहीं भी जा सकती है। तो बैटरी रिक्शा को भी शहर में सभी रूट पर चलने दिया जाना चाहिए। कहीं जाम ना लगे यह देखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रशासन को ई रिक्शा चालकों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। नवीन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता एवं सामाजिक सेना के प्रमुख विनोद महाराज अवश्य ही ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का समाधान कराएंगे।

शासन प्रशासन को भी ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का संज्ञान लेकर हल करना चाहिए। हरिद्वार छोटा शहर है। कलर कोड व रूट निर्धारण से चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा चालकों की समस्याओं का निस्तारण शासन प्रशासन को करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *