गंगा में गाड़ी उतारकर हुड़दंग करना पड़ा भारी

Uncategorized
Spread the love

अमरीश


पुलिस ने किया आॅपरेशन मर्यादा के तहत चालान
हरिद्वार, 15 मई। गंगा में गाड़ी उतारकर हुड़दंग कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने आॅपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट में चालान करने के साथ जुर्माना गाड़ी को भी सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस को कुछ लोगों द्वारा चंडीघाट के पास नीलधारा में थार गाड़ी उतारकर सेल्फी लेने और हुड़दंग मचाने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस हुड़दंग कर रहे लोगों और गाड़ी को चौकी ले आयी और आॅपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए सभी का चालान कर दिया। साथ ही गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस ने सभी को तीर्थ की मर्यादा का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।