जनसंघर्ष मोर्चा ने एसएसपी से की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 18 फरवरी। जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एसएसपी से ज्वालापुर निवासी दुष्कर्म पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कहा कि धर्मनगरी में महिलाओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश महामंत्री पुनीत गोयल, मोर्चा के यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नवनीत शर्मा, महेश सैनी, दीपक गोयल, मोहित एवं सौरभ सक्सेना सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।