कड़च्छ व शास्त्री नगर में बांटे मास्क, साबुन व सेनेटाइजर

Social
Spread the love

राजेश

हरिद्वार, 3 मई। भाजपा नेता विजय पाल व वार्ड नं.33 के पार्षद राजेंद्र कटारिया ने कड़च्छ व शास्त्री नगर में लोगों को मास्क, साबुन व सेनेटाइजर बांटे। इस दौरान लोगों से कोरोना से बचाव के लिए लाॅकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील भी की गयी। विजय पाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जागरूकता से ही बचाव किया जा सकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से बार बार घरों में रहने की अपील के साथ साथ मूंह पर मास्क लगाने की अपील भी कर रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी का रूप ना ले। इसके लिए लाॅकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों में रहें। बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलें। बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं। हाथों को बार बार सेनेटाइज करें। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए गंभीरता बरतें। पार्षद राजेंद्र कटारिया ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि अपने सार्मथ्य से जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को भी पूरा कर रहे हैं।

पढ़े लिखे वर्ग के साथ साथ निरक्षर लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता से ही इस वायरस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बार बार अपने हाथों को धोएं। हाथों पर सेनेटाइजर का प्रयोग करें। घर से बाहर निकलने के दौरान मूंह पर मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कोरोना वारियर के रूप में अपना योगदान दे रहे पुलिस प्रशासन व नगर निगम के कर्मचारियों का आभार भी जताया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *