कमल खड़का
हरिद्वार, 16 मई। लगातार दो माह से कोरोना के विरुद्ध लड़ाई मे मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष परम् पूज्य स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज के द्वारा अत्यंत सराहनीय एवं महत्त्वपूर्ण योगदान किया गया। उनके द्वारा हरिद्वार के प्रत्येक क्षेत्र मे गरीब एवं जरूरतमंद लोगो को दोनों समय का भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य सामग्री भी घर घर वितरित की गयी।
ट्रस्ट के माध्यम से सभी लोगो तक आवश्यक वस्तुओ की पूर्ति की गयी। स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज का संकट की इस घड़ी मे ये योगदान अत्यंत सराहनीय है। जिसे हरिद्वार का जनमानस कभी भुला नहीं सकता। कोरोना जैसी महामारी से हरिद्वार के मुक्त होने पर उन्होंने कन्या पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया और लोगो के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शर्मा ने कहा कि माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से स्वामी रविंद्रपुरी महाराज द्वारा जनसेवा का कार्य अतुलनीय है। उन्होंने इस संकट काल मे नर सेवा ही नारायण सेवा के सूत्र को साकार किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री अन्नू कक्क्ड़ ने भी ट्रस्ट और स्वामी रविन्दपुरी के जनसेवा के कार्यों की प्रशंसा की।