किसानों का आंदोलन जारी

Haridwar News
Spread the love

सोनु

किसान यूनियन का जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर सिंहद्वार चौक पर आमरण अनशन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर किसान नेताओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार राणा, प्रदेश महामंत्री तेजेंद्र चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी वीर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अंकित चौहान, जिला प्रभारी महिपाल सिंह सैनी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रवि चौधरी आदि ने आमरण अनशन को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहां कि अवैध खनन बंद नहीं हो पा रहा है।

जनपद में हरे-भरे बागों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनियों का निर्माण कर रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर मार्ग पर लोडर वाहन चल रहे हैं। मार्ग पर स्कूल है। छुट्टी के समय बड़े वाहनों की आवाजाही भी बंद नहीं हो पाती ह। जिन कारणों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है,

अंकित चौहान ने यह भी कहा कि राशन डीलरों की मनमानी पर रोक लगनी चाहिए।लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।चीनी मिलो में किसानों का बकाया भुगतान अति शीघ्र किया जाए। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर मांगों का निस्तारण किया जाना चाहिए। गन्ना के बकाया भुगतान ना होने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द मांगों को पूर्ण करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *