कुंभ मेला एसएसपी ने किया होल्डअप के लिए चिन्हित की भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 जून। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अन्य अधिकारियों के साथ रोड़ी बेलवाला, सोल क्षेत्र और हरकी पैड़ी का भ्रमण कर क्षेत्र में बनने वाले होल्डअप के लिए चिन्हित की गयी भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभ मेले मे आने वाले श्रद्धालुओं के घाटों तक सुगम आगमन तथा स्नान के बाद सुरक्षित वापसी के लिए निकासी मार्गाे के सुदृढ़ीकरण के लिए कराए जाने वाले कार्यों को चिन्हित किया गया।

जिसमें ओम् पुल से रैम्प निर्माण व केशव आश्रम के दक्षिण से अलकनंदा घाट होते हुए वापसी मार्ग पर विचार विमर्श किया गया। निरीक्षण के बाद एसएसपी आयुष अग्रवाल ने रोड़ी क्षेत्र के घाटांे पर होल्डअप से श्रद्धालुओं की घाटों तक आसान पहुंच व निकासी तथा सोल क्षेत्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी पर स्नान कराने के लिए पैदल यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply