लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार- सुनील अरोड़ा:-देखे विडियो

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 13 मई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार लॉकडॉउन के कारण देश के अन्य राज्यो में फंसे उत्तराखंड के मजूदरों को बस और रेल से प्रदेश में ला रही है। करीब 2.25 लाख उत्तराखंडवासी अपने प्रदेश वापस आना चाहते है। अब प्रदेश के हजारों प्रवासी मजदूरों को वापस लाया भी जा चुका है। इस बीच प्रदेश सरकार ने आशंका भी जाहिर भी कर दी है कि आने वाले लाखों लोगों में से करीब 25 हजार कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते है। जिसे लेकर अब सरकार को घेरते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने सरकार को इस कार्य  पर चेतावनी देते हुए कहा है कि आखिर सरकार प्रदेश में रह रहे लोगो की जान से कैसे खिलवाड़ कर सकती है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पूरे प्रदेश में संपूर्ण लाॅकडाउन कर दिया जाना चाहिये। ताकि स्थानीय निवासियों को संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा नही करती है तो यह प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा। सुनील अरोड़ा ने कहा कि पुलिसकर्मी, चिकित्सक, व्यापारी, अनेकों सामाजिक संस्थाएं लाॅकडाउन को सफल बनाने में सरकार का भरपूर सहयोग कर रही हैं। लेकिन सरकार का प्रवासियों को लाने ले जाने में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। व्यापारियों ने रात दिन जुटकर समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया उसको दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

प्रवासियों को लाने से पूर्व तैयारियां करनी चाहिए थी। रिहाईशी कालोनियों में बाहर से आने वाले लोगों को ठहराया जा रहा है। जो कि क्षेत्र निवासियों के लिए खतरे का सबब बन सकता है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि जिले बार्डर पर ही प्रवासियों की स्क्रीनिंग व उनके रहने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण को लेकर आहत करने जैसे बयान दे रहे हैं। लोगों में प्रवासियों के प्रवेश को लेकर डर भय का माहौल भी बना हुआ है। स्वयं मुख्यमंत्री का यह कहना कि प्रदेश में संक्रमण बढ़ेगा बेहद चिंताजनक है। इससे जनता में भय पैदा होगा। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *