नालों के ऊपर स्लैब डलवाने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 नवम्बर। महानगर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मोनिक धवन ने नगर निगम से नालों और नालियों के ऊपर स्लैब डलवाने की मांग की है। मोनिक धवन ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम की लापरवाही की वजह से जगह-जगह नाली और नालों के ऊपर से स्लैप गायब हो गए हैं। जिससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है। खुले नालों में गिरकर इंसान और पशु चोटिल हो सकते हैं। नगर निगम को जल्द से जल्द नालों के ऊपर स्लैब डलवाने चाहिए। जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।