विडियो :-महंगाई पर भड़के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Business
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 17 फरवरी। महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यपारियों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में मायापुर में पशु चिकित्सालय के समीप पेट्रोल ,गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर रोष व्यक्त हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि एक तरफ आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। दूसरी तरफ मंदी ने व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। जनता व व्यापारियों को राहत देने की बजाय सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता का शोषण कर रही है।

कोरोना काल के पहले से ही व्यापारी वर्ग परेशान है। आम जनमानस के कमाई के साधन खत्म हो गए हैं। आम जनता सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी। लेकिन राहत के बजा अब बढ़ती महंगाई की डबल मार जनता पर पड़ रही है ओर कोई सुध लेने वाला नही है। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं गिरीश भाटिया ने कहा कि लगातार पेट्रोल और गैस के बढ़ते दामो से सभी जरूरी वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं, सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। डीजल के दाम बढ़ने से ढुलाई महंगी हो गयी है। जिससे सभी वस्तुओं के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे है। गरीब, मजदूर वर्ग के लिए परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना तक मुश्किल हो रहा है।

रोजाना बढ़ते पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामो पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। आम आदमी महंगाई की मार झेलने को विवश है। महंगाई खत्म करने का वादा कर सत्ता में आयी सरकार महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदर्शन करने वालो में राजेश भाटिया, मुकेश अग्रवाल, संजय तनेजा, सन्नी आहूजा, राजेश आहूजा, गुरमीत सिंह, ध्यानसिंह, मोहित मनचंदा, सुनील मनोचा, हन्नी दमीर, गौतम हल्दर, रोहित चड्डा, शिवम कुमार, अशोक शर्मा, उमेश चैधरी, सचिन भाटिया, मनोज ठाकुर, सोनू चैधरी, दीपक राणा, रवि जोशी, राजेश सुखीजा, प्रवीण कुमार, परमीत सिंह, बंटी, दीपक कुमार, सुरेश आहूजा आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *