नर सेवा नारायण सेवा: मदन कौशिक

Social
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 25 मई। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कर-कमलों द्वारा और उनके साथ उनके प्रतिनिधि के रूप में मुकेश कौशिक एवं विभिन्न यूनियनों के संरक्षक सुभाष चंद ने भारत सेवाश्रम संघ में विभिन्न यूनियनों को शहरी विकास मंत्री के सानिध्य में भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा में राशन वितरण किया गया जिसमें रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन, रिक्शा यूनियन रोडवेज, ऑटो रिक्शा यूनियन, रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज टैक्सी यूनियन, रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन, रोडवेज एवं टाटा सुमो यूनियन रोडवेज के ड्राइवरों को राशन सामग्री प्रदान की गई। इस कार्य में पूज्यपाद स्वामी शरद पुरी महाराज ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

विश्व महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न लाॅकडाउन की स्थिति में जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण करना पुण्य कार्य है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री युवा नेता रवि जैसल भाजपा नेता, राजू मनोचा अध्यक्ष रिक्शा यूनियन एवं देवभूमि टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष सुनील मनोचा एवं महेश कुकरेती तथा मजदूरों के नेता और ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के महामंत्री राजकुमार प्रिंस पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक कुमार एवं टैक्सी यूनियन के प्रधान नाथीराम सैनी और अन्य यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया।

साथ ही सभी साथियों ने आदरणीय महाराज जी और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मुकेश कौशिक वरिष्ठ भाजपा नेता, यूनियनों के संरक्षक सुभाष चंद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जरूरतों में राशन वितरण करने पर यूनियनों की ओर से चालक-मालिक एवं रिक्शा चालकों ने आभार व्यक्त किया। मदन कौशिक समय≤ पर यूनियनों को अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करते रहते हैं। समस्त यूनियनों को वह मुख्य संरक्षक के रूप में भी विगत 20 वर्षों से अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *