सोनिया गांधी पर दर्ज मुकदमे को तुरंत वापस लिया जाए-सरदार रमणीक सिंह

Uncategorized
Spread the love

राकेश वालिया

हरिद्वार, 25 मई। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश सचिव सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र एवं राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही हैं। झूठे मुकद्मे दर्ज कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर झूठा मुकद्मा तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि जनता की आवाज को उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को निशाना बनाकर झूठे मुकद्मे दर्ज किए जा रहे हैं। लोकतंत्र की मान मर्यादाओं को ताक पर रखकर केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जनता के दुख दर्द को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उठाया जाना भी भाजपा को अखर रहा है। सरदार रमणीक सिंह ने कहा कि देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है।

लेकिन सत्ताधारी भाजपा औछी मानसिकता दिखाकर झूठे मुकदमे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को फंसा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी देश के नागरिकों की आवाज को उठाने का काम कर रही हैं। महिला अधिकारों की बात करने वाली सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर महिलाओं के साथ भी ऐसा व्यवहार कर रही है। सरदार रमणीक सिंह ने यह भी कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देने ेवाली सरकार बेटियों को ही अपमानित करने का काम कर रही है। देश में कोरोना का संकट बना हुआ है। मजदूर हताशा व निराशा का जीवन जी रहे हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य को जाने वाले प्रवासियों को भी सरकार द्वारा मदद ना किया जाना। सरकार की लचर कार्यशैली को दर्शाता है।

मजदूर सड़कों पर मर रहे हैं। लेकिन सरकार मात्र झूठा दिखावा कर मजदूर हितैषी की बातें कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की। सरदार रमणीक सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुकदमा जल्द वापस नहीं लिया गया तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष द्वारा जनता के हित में किए गए सवालों पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी पर झूठा मुकदर्मा दर्ज किया गया है। वह तुरंत वापस लिया जाए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *