प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए आयाम-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित नए आयाम रच रहा है और पिछले कुछ वर्षों में पूरे विश्व में भारत को जो गौरव और ऊंचाइयां प्राप्त हुई हंै। वह मोदी कार्यकाल में ही संभव है। मध्य प्रदेश उज्जैन में आयोजित महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम से हरिद्वार लौटे श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माथे पर चंदन लगाकर महाकाल से उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और इतनी बड़ी जनसंख्या होने के कारण विभिन्न मत और संप्रदायों से घिरा हुआ है।

ऐसे में देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए एक सशक्त और मजबूत प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। जिस के रूप में नरेंद्र मोदी लगातार देश को उन्नति की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत में डिजिटलाइजेशन 5जी बेहतर सड़कों का निर्माण गौ रक्षा क्षेत्र में भारत लगातार अपने कदम बढ़ा रहा है तो वह दिन दूर नहीं जब हम एक मजबूत विकसित देश के रूप में पूरे विश्व भर में पताका फहराएंगे।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण जगद्गुरु रामानुजाचार्य की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण और काशी कोरिडोर एवं महाकाल लोक का भव्य निर्माण भारत की राजनीति में भाजपा के राज को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सनातन प्रेमी होना संपूर्ण भारत वासियों के लिए गौरव का विषय है। भारत देश शांतिप्रिय एवं सभी धर्मों को मानने वाला है।

भारत का विकास तभी संभव है। जब सब मिलजुल कर राष्ट्र को एकता के पथ पर अग्रसर करें। हम सभी को राष्ट्र की उन्नति में सहायक बन कर अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *