पुलिस ने गुण्डा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 25 अक्टूबर। सितम्बर में दो माह के लिए जिला बदर किया गया आरोपी अवधि पूरी होने से पहले ही लौट आया। आरोपी के थाना क्षेत्र मे घूमने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गुण्डा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। बहादराबाद निवासी सोनू को सितम्बर में दो माह के लिए जिला बदर किया गया था।

लेकिन सजा की अवधि पूरी होने से पहले ही वह वापस लौट आया और खुलेआम घूमने लगा। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो एसआई आनन्द मेहरा, कांस्टेबल वीरेंद चौहान व कुशलानन्द पृथ्वीराज चौहान कालेज रोहालकी के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया।