पुलिस ने किया लाखों रूपए की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 11 जून। फर्जी पर्चेज आर्डर लगाकर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी को थाना पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 23 मई को ज्वालापुर निवासी चंदन कौचर थाना पथरी पुलिस को शिकायत देकर कम्पनी के फर्जी पर्चेज आर्डर जारी कर धोखाधडी से वादी की फैक्टरी को आर्थिक हानी पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपित कुलदीप कुमार पाण्डेय पुत्र संजीव कुमार निवासी गली न.6 कमलानगर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल दीपक चौधरी व जयपाल चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply