विडियो:-प्रदेश में एक लाख पौधे लगायगी उत्तरांचल पंजाबी महासभा-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरेला पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने भेल में किया पौधारोपण

हरिद्वार, 16 जुलाई। पावन पर्व हरेला के तहत उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तत्वाधान में अग्नि शमन केंद्र भेल सेक्टर वन में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक भेल हीप संजय गुलाटी विशिष्ट अतिथी के तौर पर हिस्सा लिया। जीएम एचआर सुशील भवेजा व डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रमोद पांधी, प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा व अन्य पदाधिकारियों के साथ 151 पौधे लगाए।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधों का लगाना नितांत जरूरी है। पौधों का संरक्षण संवर्द्धन करना प्रत्येक मनुष्य की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने महासभा के पौधारोपण अभियान की प्रशंसा की। जीएम एचआर सुशील कुमार भवेजा, डीपीएस के प्रिंसीपल अनुपम जग्गा ने कहा कि धरती पर पौधों का होना मानव जीवन पर संकटों के दूर करता है। बढ़ते प्रदूषण को कम करना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाएं। अध्यक्ष प्रमोद पांधी ने कहा कि पूरे उत्तराखण्ड में हरेला पर्व के तहत उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता वृहद स्तर से पौधारोपण अभियान प्रारंभ कर रहे हैं।

धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के लिए सभी को संगठित होकर प्रयास करने होंगे। मानव का जीवन पौधों पर निर्भर है। पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उत्तरांचल पंजाबी महासभा इस पौधारोपण अभियान को निरंतर प्रदेश में जारी रखेगी। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि भेल अग्नि शमन केंद्र के मैदान से 151 पौधे लगाकर हरेला पर्व का यह अभियान पूरे उत्तराखण्ड में चलाया जाएगा। महासभा एक लाख पौधों के लक्ष्य को प्रदेश में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। शुद्ध हवा लेनी है तो अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

जीवन पर आ रहे खतरे को कम करने के लिए धरती पर पौधों की नितांत आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुमार व रामअरोड़ा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का हिस्सा हैं। धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। पेड़ों का संरक्षण संवर्द्धन करना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण को कम करना है तो पौधारोपण में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। महंत अरूण दास ने पौधा रोपण अभियान में शामिल अतिथीयों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन पौधों पर निर्भर है। शुद्ध हवा पानी की आवश्यकताओं को पौधे से ही पूरा किया जा सकता है।

पौधा रोपण अभियान में सुरेश कोचर, करन मल्होत्रा, सरदार इंद्रजीत सिंह, भूषण अरोड़ा, दीपक चुघ, कुंज भसीन, राम अरोड़ा, अनिल पुरी, कामिनी सड़ाना, सुनील तलवार, राजीव गुलाटी, राजेश पांधी, अतुल सरीन, राजू ओबराय, जगदीश लाल पाहवा, मुकेश आहूजा, पारस गुलाटी, तरूण अरोड़ा, गौरव, तरूण पांधी, भेल नगर प्रशासक नवीन नुनियाल आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *