पुलिया को लेकर बेवजह खड़ा किया जा रहा है विवाद-कपिल मुनि:-विडियो

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 29 जून। कृष्णानगर स्थित छोटी नहर पर बनायी गयी पुलिया को लेकर चल रहे विवाद में हरेराम आश्रम के परमाध्यक्ष म.म.स्वामी कपिल मुनि महाराज ने मेयर पति अशोक शर्मा पर आरोप लगाए हैं। आश्रम में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान स्वामी कपिल मुनि महाराज ने बताया कि हरे राम आश्रम एक धार्मिक संस्था है। वे संस्था के अध्यक्ष हैं। 2013 में भू व्यवसायी अशोक शर्मा व नीरज मलिक ने उनसे आश्रम की कुछ भूमि खरीदने का प्रस्ताव रखा। जिसमें लगभग 4 बीघा भूमि बेचने के लिए अशोक शर्मा व नीरज मलिक के साथ इकरारनामा किया गया।

शर्तो का पालन नहीं कर पाने पर 2018 में अनुबंध रद्द हो गया। अनुबंध के अनुसार आश्रम में आने जाने के लिए एक पुलिया का निर्माण कराया जाना भी तय हुआ था। जिस पुलिया को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। आश्रम व आमजन की सुविधा के लिए उस पुलिया का निर्माण उन्होंने स्वयं प्रयास करके राज्य योजना से कराया है। स्नान पर्वों व अन्य मेलों आदि के समय आश्रम में आने जाने के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

पुलिया बनने पर आश्रम में पशुओं के लिए चारा आदि लाने में भी सुविधा होगी। आमजन भी पुलिया का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक शर्मा पुलिया को लेकर बेवजह राजनीति कर विवाद खड़ा कर रहे हैं।

वार्ड का कोई भी व्यक्ति उनके साथ नहीं है। बाहरी लोगों का साथ लेकर अशोक शर्मा रोजाना आंदोलन कर माहौल खराब कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर सरकार को भी बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। 

— 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *