कोरोना काल में अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली अनुकरणीय : विशाल गर्ग

Politics
Spread the love

कमल खड़का

सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल व उनकी टीम को किया कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित

हरिद्वार, 23 जून। कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपने कार्यों को अंजाम दे रहे सिटी मजिस्ट्रेट जगदीशलाल व उनकी समस्त टीम का सम्मान प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड के जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, विक्रम नाचीज, तेजप्रकाश साहू ने सभी का संयुक्त का आभार प्रकट किया। जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल व उनकी टीम द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में बाहरी राज्यों से पहुंचे प्रवासियों को मदद पहुंचाने का काम किया। रात-दिन कर्मचारी, अधिकारी प्रवासियों की सेवा में जुटे रहे। भोजन के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों व प्रवासियों को मुहैया करायी गयी।

उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रवासियों की भीड़ अपने प्रदेशों की ओर लौटने के लिए जुटी रही। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल व उनकी टीम ने धैर्य बनाते हुए सभी को सकुशल अपने गतंव्यों की ओर रवाना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। क्वाटराइन सेंटर में भी लगातार अधिकारियों के निरीक्षण व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों सम्मान किया जाना नितांत जरूरी है। अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलती है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल हमेशा ही पीड़ितों की सेवा में जुटे रहे। 24 घंटे प्रवासियों को सेवा देने का काम किया। बाहरी राज्यों से पहुंचे प्रवासियों की सुविधा का पूरी तरह से ख्याल रखा गया।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों की रणनीति के चलते ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका गया। प्रवासियों व स्थानीय लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेकर त्वरित गति से हल किया जाना अधिकारियों की कुशल कार्यशैली को दर्शाता है। विक्रम नाचीज ने कहा कि कोरोना काल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा से ही अन्य सामाजिक संस्थाओं व व्यापारियों को भी प्रेरणा मिली है। लगातार व्यापारियों द्वारा भी कोरोना काल के चलते लगे लॉकडाउन में जरूरतों के साथ ही प्रवासियों की मदद की गयी।

व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल व उनकी टीम में प्रमोद पंत, शशांक कश्यप, प्रदीप शर्मा, रविन्द्र वर्मा, राकेश, बलराम, गरिमा आदि कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *