व्यापारियों ने की जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग 

Politics
Spread the love

कमल खड़का

चन्द्राचार्य चौक पर पम्पिंग सेट अति शीघ्र लगाया जाये: विशाल गर्ग

हरिद्वार, 23 जून। प्रदेश व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड चौधरी गुट के व्यापारियों ने अधिशासी अभियन्ता निर्माण शाखा उत्तराखण्ड पेयजल निगम के सहायक अभियन्ता आरएस गुप्ता से भेंटवार्ता कर चन्द्राचार्य चौक पर जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
व्यापारियों ने बरसाती पानी के निकासी के लिए पम्पिंग मोटर व जनरेटर को अतिशीघ्र लगाये जाने की मांग करते हुए कहा कि चन्द्राचार्य चौक, रेलवे पुलिया, सिटी हॉस्पिटल मार्ग व पुराने रानीपुर की सड़कों पर भारी मात्रा में बरसाती पानी भर जाता है जिससे प्रतिवर्ष व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है।

जिला महामंत्री विशाल गर्ग ने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है। लेकिन अब तक पेयजल निगम द्वारा पम्पिंग सेट लगाया गया है। अति शीघ्र बरसाती पानी की निकासी के समाधान के लिए पम्पिंग सेट लगाये जाये। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जल भराव के कारण सड़कें अवरूद्ध हो जाती है। रेलवे पुलिया के नीचे दो से तीन फुट पानी भर जाता है। जिसके कारण बरसाती पानी व्यापारियों की दुकानों में भर जाता है। व्यापारियों का आर्थिक हानियां झेलनी पड़ती है। विभागीय अधिकारियों को पम्पिंग सेट व जनरेटर लगाना चाहिए। अब तक पानी निकासी का कोई भी समाधान नहीं हो पाया है।
जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने कहा कि चन्द्राचार्य चौक पर जल भरने की समस्या काफी समय से जस की तस बनी हुई है।

व्यापारियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। बरसात शुरू हो चुकी है लेकिन अब तक पम्पिंग सेट न लगना व्यापारियों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पम्पिंग सेट व जनरेटर लगाया जाये। विक्रम नाचीज, राम अरोड़ा, गौरव ने कहा कि संयुक्त रूप से कहा कि पेयजल विभाग के अधिकारियों को व्यापारियों व आम जनमानस की बरसाती पानी की निकासी समस्या का निस्तारण त्वरित गति से करना चाहिए।

चन्द्राचार्य बरसाती पानी भरने से सड़कें तालाब का रूप लेती है। वाहनों की आवाजाही भी बंद हो जाती है। इस दौरान सहायक अभियन्ता आरएस गुप्ता ने व्यापारियों का आश्वासन देते हुए कहा कि शासन स्तर पर पम्पिंग सेट व जनरेटर लगाये जाने की कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी गयी है जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *