विहिप संगठन मंत्री ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी से लिया आशीर्वाद

Dharm Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 24 सितम्बर। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से अवधूत मंडल आश्रम के संचालक महंत रूपेंद्र प्रकाश और विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने चरण पादुका मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। लॉकडाउन में श्रीमहंत रविंद्रपुरी की ओर से किए गए कार्य की प्रसंशा करते हुए विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि संतजनों का ह्रदय करुणामय होता है।

किसी के दुख दर्द को वह देख नहीं पाते हैं। एक मां के रूप में संत समाज का पालन करते है। दिशा देने का काम करते हैं। संतजनों के स्नेह आशीर्वाद से ही समाज का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने लॉकडाउन के दौरान जिस प्रकार शासन-प्रशासन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों को कच्चा राशन व आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उनका यह सहयोग बहुत ही सराहनीय है। अनलाॅक में भी उनकी ओर से प्रतिदिन हजारों लोगों का भोजन भी वितरण किया जा रहा है, ये अपने आप में एक बड़ी मिसाल है।