कांवड़ियों की सेवा सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य-महंत बिष्णु दास

Haridwar News
Spread the love


कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों की सेवा जारी
हरिद्वार, 10 अगस्त। श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में कांवड़ सेवा शिविर अनवरत रूप से जारी है। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के नेतृत्व में आश्रम के संत और सेवादार शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भारी बरसात के बीच भी शिविर जारी रहा।

श्रीमहंत विष्णुदास ने बताया कि कांवड़ लेकर कठिन पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों की सेवा साक्षात भगवान शिव की पूजा के समान हैं। श्रीमहंत विष्णुदास महाराज ने शिवभक्तों से धार्मिक नियमों के साथ पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।

महंत प्रेमदास, महंत सीताराम दास, महंत कन्हैया दास, स्वामी राघवेन्द्र दास, पुनीत दास, अमन दास, सुभाष जसवाणी, सुरेश खेड़ा, रमेश खनेजा सहित आश्रम के अन्य सेवादार कांवड़ियों की सेवा में योगदान कर रहे हैं।

Leave a Reply