शीतल पर्यावरण जन जागृति समिति ने किया पौधारोपण

Social
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शीतल पर्यावरण जन जागृति समिति द्वारा भेल सेक्टर वन स्थित शिवडेल कालेज में स्वामी शरदपुरी महाराज के साथ पौधारोपण किया। स्वामी शरदपुरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। जिससे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। पर्यावरण में असंतुलन उत्पन्न होने से रोजाना नई नई बीमारियां सामने आ रही हैं। इस समय पूरी दुनिया कोरोना का कहर झेल रही है। कोरोना भी पर्यावरण असंतुलन का ही नतीजा है। रेखा वाल्मिीकि ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण किया जाना सामूहिक दायित्व है।

सभी को अपने इस दायित्व का पालन करते हुए पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन करने में सहयोग करना चाहिए। समिति की अध्यक्ष शीतल चंचल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना होगा कि पर्यावरण के स्वच्छ रहने पर ही धरती पर जीवन संभव है। मानवीय भूलों के चलते लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसलिए सभी को पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। आकाश, प्रियंका, पुष्पा, अनुरागी, सुनील, कुशलपाल आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *