शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने की व्यापारियों की समस्याएं दूर करने की मांग

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 13 जुलाई। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विभाष सिंन्हा ने जिला अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में व्यापार मण्डल अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने कहा है कि शिवालिकनगर नगर पालिका द्वारा व्यापारियों से कूड़ा निस्तारण के नाम पर अलग अलग दरों से शुल्क वसूला जा रहा है। इसे एक समान किया जाना चाहिए। क्षेत्र के नर्सिंग होम मेडिकल वेस्ट के लिए अलग से भुगतान कर रहे हैं। इसको समाप्त कर केवल कूड़ा निस्तारण शुल्क ही लिया जाए।

लाईसेंस शुल्क को पूरी तरह समाप्त किया जाए। शासनादेश के विपरीत नगर पालिका द्वारा लगाए जा रहे गृहकर वसूली पर 10 वर्ष तक रोक लगायी जाए। विभाष सिन्हा ने कहा कि शिवालिक नगर व्यापार मंडल हमेशा से ही जनहित कार्य आगे बढ़ कर करता रहा है। व्यापारी हमेशा प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिला कर सहयोग करते आए हैं। साप्ताहिक बंदी का भी व्यापारी पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजारों को सेनेटाईज किया जाना चाहिए। लेकिन नगर पालिका सेनेटाईजेशन करने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति भी दी प्रशासन को देनी चाहिए।

नगर पालिका द्वारा व्यापारियों के प्रति भेदभाव नीति को समाप्त कर सभी व्यापारियों का सहयोग लेना चाहिए। कोरोना महामारी के चलते उपजे हालातों को देखते हुए सभी प्रकार के शुल्क 10 वर्ष तक माफ किए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में ऋषभ शर्मा, रवि वर्मा, विवेक गुप्ता, शिवेश गुप्ता, प्रभात तिवारी, अशोक उपाध्याय, समीर अग्रवाल, प्रवीण तिवारी, राजेश कुमार, आईआर दुग्गल, आजम सलमानी, सुमित पाल, हिमांशु महेश्वरी आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *