कांग्रेस छोडकर आए कार्यकर्ताओं को मंत्री मदन कौशिक ने दिलायी भाजपा की सदस्यता

Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 13 जुलाई। वार्ड नंबर 36 तेलयान से भाजपा सरकार कि रीति और नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष सोनू कुमार जाटव अपने साथियों अंकित यादव, मनीष कुमार, संजीव कुमार, हिमांशु जाटव और जितेंद्र कुमार के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने माला पहनाकर सभी लोगों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार समाप्त हो रहा है। युवा वर्ग भाजपा की रीति नीतियों में विश्वास कर रहा है।

जिसके चलते कई युवा कांग्रेस छोड़कर भाजपा पार्टी में विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए युवाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता नरेश गिहार, योगेंद्र पाल रवि व प्रशांत पाराशर ने कहा कि भाजपा में ही युवाओं का हित सुरक्षित है। कांग्रेस की रीति नीतियों से युवा उब चुका है। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम सीमा पर है। कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री मदन कौशिक धर्मनगरी का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ता बेवजह विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

कार्यकताओं के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा जनाधार बढ़ेगा। इससे पूर्व भी अनेक कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता भाजपा मे शामिल हो चुके है.। इन सबको भाजपा में शामिल कराने के लिए वार्ड अध्यक्ष संजय जाटव एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम साहू, भाजपा हरिद्वार के मध्य मंडल मे उपाध्यक्ष योगेंद्र पाल रवि व मंत्री गुलफाम पीर, गोपाल सिंह और हुकम सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। इस अवसर पर वार्ड से अनेकों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *