हरकी पैड़ी पर श्रीमद् भागवत कथा

Dharm
Spread the love


जीवन का प्रत्येक क्षण अच्छे कर्मों और प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए-पुण्डरीक गोस्वामी
हरिद्वार, 19 मई। श्री गंगा सभा द्वारा हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा श्रवण कराते हुए कथाव्यास मन्माध्व गौडेश्वर वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज ने कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और कथा श्रवण ही मनुष्य को दुखों से मुक्ति दिला सकता है। उन्होंने समझाया कि मनुष्य को अपने जीवन का प्रत्येक क्षण अच्छे कर्मों और प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेष्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज भी कथा में शामिल हुए। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर आर्शीवाद लिया। अमृतसर के अग्रवाल परिवार और श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने व्यासपीठ का पूजन किया। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कथा के आयोजन एवं सनातन संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कथा व्यास का आभार जताया। उन्होने कहा कि भागवत कथा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि लोगों को प्रेम, सद्भाव और संस्कारों का संदेश भी दे रही है। उन्होने अग्रवाल परिवार के साथ सभी के लिए मां गंगा से मंगलकामना की। इस दौरान श्रीगंगा सभा उपाध्यक्ष हनुमंत झा, स्वागत मंत्री सिद्वार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री विकास प्रधान, प्रचार मंत्री गोपाल प्रधान के अलावा श्रीगंगा सभा के सभी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply