परम् कल्याणकारी है श्रीमद् भागवत कथा-पंडित ब्रह्मरात हरितोष

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 मई। पंचायती धड़ा फिराहेडियान समिति एवं रघुनाथ सत्संग मंडल एवं समस्त तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा पुरूषोत्तम मास के अवसर पर गुघाल मंदिर प्रांगण पांडेवाला ज्वालापुर में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराते हुए कथावाचक पंडित ब्रह्मरात हरितोष ने कहा कि परम् कल्याणकारी श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से प्रेरणा लेनी चाहिए और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

उमाशंकर वशिष्ठ एवं सचिन कौशिक ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण करने आए भक्तों का अभिनंदन किया। उमाशंकर वरिष्ठ एवं सचिन कौशिक ने कहा कि केवल कथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है। कथा से मिले ज्ञान को जीवन में धारण करने से ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र सिखौला, राजेंद्र सिखौला, पुलकित सिखौला, धीरज लिब्बारेड़ी, शशांक सिखौला, श्रीमोहन अधिकारी, अंकित जोशी, अरुण सोती, निर्मल गोस्वामी, प्रदीप निगारे, विजय प्रधान, शिवनारायण जोशी, अंकित चौहान, चिराग वशिष्ठ, संजय खजान आदि कथा के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply